HomeBreaking Newsलखनऊ में AGTF की बड़ी कार्रवाई, ₹12 करोड़ की हेरोइन समेत एक...

लखनऊ में AGTF की बड़ी कार्रवाई, ₹12 करोड़ की हेरोइन समेत एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शहर के चौक थाना क्षेत्र में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कार से बरामद हुई हेरोइन

पुलिस के अनुसार एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि चौक इलाके में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में ड्रग्स लेकर आने वाला है। इसके बाद टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी। शनिवार को इमामबाड़ा के पास एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से हेरोइन की बड़ी खेप बरामद हुई।

आरोपी की हुई पहचान

कार में मौजूद व्यक्ति की पहचान इमरान के रूप में हुई है, जो लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के न्यू हैदरगंज इलाके का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 6,080 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे शहर में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान ड्रग्स तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

Read More

PM मोदी ने दिल्लीवासियों को दी ₹33,500 करोड़ की सौगात, दो नए मेट्रो कॉरिडोर का किया उद्घाटन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments