HomeBreaking Newsउत्तराखंड में दौड़ेगा रोमांच! माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा...

उत्तराखंड में दौड़ेगा रोमांच! माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार नई पहल कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 के दौरान अगले साल मई के पहले सप्ताह में ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ कराने की घोषणा की। इस दौड़ में प्रतिभागियों को हिमालय के चुनौतीपूर्ण रास्तों पर लंबी दूरी तय करनी होगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, यह अल्ट्रा रन करीब 5,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा पास से शुरू होगी। इसके बाद धावक बदरीनाथ और जोशीमठ से होते हुए औली तक पहुंचेंगे। इस आयोजन में देश और विदेश के धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। ऊंचाई वाले इलाकों में कम ऑक्सीजन, बदलते मौसम और कठिन रास्तों के कारण यह दौड़ प्रतिभागियों के लिए बड़ी चुनौती होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए साहस, धैर्य और मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है।

परिक्रमा रन में विजेताओं को किया सम्मानित

गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 के दौरान मुख्यमंत्री ने 70 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की दौड़ के विजेताओं को पुरस्कार दिए। उन्होंने अलग-अलग राज्यों से आए धावकों का उत्साह भी बढ़ाया।

सीएम धामी के मुताबिक, यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय संस्कृति और पर्यटन की संभावनाओं को व्यापक पहचान दिलाने का माध्यम भी है।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 में आयोजित पहले संस्करण में 700 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया था। उनके अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस वर्ष आदि कैलाश जाने के लिए जारी इनर लाइन परमिट की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

सरकार को उम्मीद है कि अल्ट्रा रन जैसे आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाएंगे। इससे स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अब सर्दी में अलाव तापने पर भी लगेगा मोटा जुर्माना? 1 नवंबर से दिल्ली में बदल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments