HomeBreaking Newsपंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, 600+ सीटों के करीब पहुंचा...

पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, 600+ सीटों के करीब पहुंचा आंकड़ा…

पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर काउंसिलों और 20 नगर पंचायतों के लिए हुए स्थानीय निकाय चुनावों(Punjab Civic Elections) की मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग कुछ स्थानों पर समय पर शुरू नहीं हो सकी। समाना नगर काउंसिल में मतगणना करीब 35 मिनट की देरी से शुरू हुई हालांकि बाद में प्रक्रिया सामान्य रूप से आगे बढ़ी।

26 मई को हुए मतदान के बाद आज नतीजों को लेकर पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है। हर राउंड के साथ रुझान बदलते रहे, लेकिन शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने मजबूत बढ़त बनाकर माहौल अपने पक्ष में कर लिया।

AAP को बड़ी बढ़त

मतगणना के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब तक करीब 630 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। यह आंकड़ा पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। कई क्षेत्रों में AAP उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त बनाकर विरोधियों को पीछे छोड़ दिया है। इस बढ़त के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और कई जगहों पर जश्न का माहौल बन गया है।

गिद्दड़बाहा और अमृतसर में जश्न

मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा क्षेत्र में AAP की जीत की खबर आते ही समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया और ढोल-नगाड़ों के साथ माहौल को उत्सव में बदल दिया। वहीं, अमृतसर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडे लहराकर अपनी खुशी जाहिर की।

सड़कों पर समर्थकों की भीड़ उमड़ी और पार्टी के पक्ष में नारेबाजी होती रही। खन्ना में भी AAP उम्मीदवार के आगे रहने की खबरों के बीच समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जगह-जगह छोटे-छोटे उत्सव जैसे दृश्य देखने को मिले।

कांग्रेस और निर्दलीयों के बीच कड़ी टक्कर

दूसरी ओर कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला काफी कड़ा बना हुआ है। कई वार्डों में दोनों के बीच अंतर बेहद कम है जिससे अंतिम नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

कुछ स्थानों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने मजबूत प्रदर्शन कर मुकाबले को रोचक बना दिया है जिससे पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ‘RAW ने लिखी स्क्रिप्ट…’, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ देख पाकिस्तान पगलाया! पूर्व ISI चीफ के बेटे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments