पंजाब विधानसभा में आज बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में पहले प्रश्नकाल चल रहा है, जिसके बाद राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा करीब 2.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट सदन में पेश करने जा रहे हैं। बजट पेश करने से पहले उन्होंने सुबह आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
विधानसभा पहुंचे वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा
बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने अपने घर से निकलते समय मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया। इस बार भी वे पारंपरिक अंदाज में फुलकारी कवर में रखी बजट कॉपी लेकर विधानसभा पहुंचे हैं।
महिलाओं के लिए बड़े ऐलान की उम्मीद
पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए इस बजट को राजनीतिक तौर पर भी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने की योजना के लिए बजट में प्रावधान कर सकती है। यह वादा AAP ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान किया था।
युवाओं पर रहेगा फोकस
सरकार के संकेतों से लगता है कि बजट में ग्रामीण विकास, शहरी सुविधाओं, युवाओं के रोजगार और औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। हाल ही में सरकार ने बिजली दरों में राहत देने और नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी जारी करने जैसे फैसले लिए हैं, जिससे बजट की प्राथमिकताओं का अंदाजा लगाया जा रहा है।
117 विधानसभा क्षेत्रों में लाइव दिखेगा बजट
सरकार ने बजट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए खास व्यवस्था भी की है। राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी स्क्रीन लगाकर बजट सत्र का प्रसारण दिखाने की योजना बनाई गई है।
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी सबको चौंका दिया। अभिषेक ने...