Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब के जालंधर में सड़क दुर्घटना, सेना के पांच जवान घायल

पंजाब के जालंधर में सड़क दुर्घटना, सेना के पांच जवान घायल

पंजाब के जालंधर जिले के सुची गांव के पास एक ट्रक ने सेना के वाहन को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार पांच जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई, जब सेना का ट्रक पंजाब सैन्य पुलिस (पीएपी) चौक से पठानकोट चौक जा रहा था।

अधिकारी के मुताबिक, ट्रक से टक्कर के बाद सेना का वाहन राजमार्ग के दूसरी ओर पलट गया।

पुलिस ने कहा कि घायल जवानों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। उसने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।

मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें और थाना 8 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद दोनों वाहन सेना ने क्रेन की मदद से साइड में करवाए। हालांकि इस दौरान लम्बा जाम लग गया था। बताया जा रहा है कि आर्मी का ट्रक पीएपी चौक की तरफ आ रहा था जबकि ट्राला दूसरी तरफ से आ रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments