HomeBreaking NewsBSP में आकाश आनंद की फिर एंट्री, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

BSP में आकाश आनंद की फिर एंट्री, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद(Akash Anand) को एक बार फिर पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है। करीब 32 दिन पहले पार्टी से बाहर किए गए आकाश आनंद की अब वापसी हो गई है और उन्हें दोबारा राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। मायावती ने कहा कि पार्टी और आंदोलन के हित में विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है।

2 अक्टूबर को आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर मायावती के नाम एक भावुक संदेश लिखा था। उन्होंने उन्हें अपना राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और ‘बुआ मां’ बताते हुए कहा था कि BSP ही उनका परिवार है। उन्होंने दोबारा पार्टी के लिए काम करने का अवसर भी मांगा था और अपनी पिछली चुप्पी को लेकर सफाई देते हुए माफी मांगी थी।

ससुर के संन्यास से जुड़ा था विवाद

सितंबर में मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से अलग कर दिया था। इससे पहले उन्होंने संकेत दिया था कि आकाश की जिम्मेदारियों पर दोबारा विचार किया जा सकता है अगर उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास ले लें। 10 सितंबर को अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया लेकिन इसके बावजूद आकाश को पार्टी से बाहर कर दिया गया था।

अब मायावती के नए फैसले के साथ आकाश आनंद एक बार फिर BSP के संगठन में अहम भूमिका निभाएंगे। मायावती ने उम्मीद जताई है कि आगे पार्टी का काम सुचारू रूप से चलेगा

यह भी पढ़ें : लखनऊ में 20 साल बाद बाढ़ का तांडव, हवाई सर्वेक्षण के बाद जमीन पर…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments