HomeBreaking Newsदेवभूमि में ‘हनुमान अंश’ टीम का पहाड़ी अंदाज, धामी संग जमकर थिरके...

देवभूमि में ‘हनुमान अंश’ टीम का पहाड़ी अंदाज, धामी संग जमकर थिरके सितारे, CM बजाते दिखे ढोल!

फिल्म ‘हनुमान अंश’(Hanuman Ansh) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए करीब 60 दिन होने वाले हैं और इसकी दुनियाभर में कमाई 423 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित इस फिल्म को दर्शकों और श्रद्धालुओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने का दावा किया गया है। फिल्म की सफलता के बीच इसकी टीम ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

खटीमा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों और सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान टीम को नीम करोली बाबा की तस्वीर भी भेंट की गई। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। फिल्म के मुख्य कलाकार शोभिनव सत्य, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर और रागिनी सोना समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री धामी के साथ पहाड़ी लोकनृत्य झोड़ा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ढोल बजाकर जश्न में हिस्सा लिया, जबकि उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कैंची धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

फिल्म की चर्चा के बीच कैंची धाम में नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की बात भी सामने आई है। हाल के दिनों में यहां बड़ी भीड़ देखने को मिली, जिसके कारण रास्तों पर जाम और लंबी कतारों की स्थिति बनी।

डायरेक्टर ने भक्तों से की अपील

बढ़ती भीड़ को देखते हुए फिल्म के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कैंची धाम जाने से पहले वहां की भीड़ और व्यवस्थाओं की जानकारी जरूर ले लें। उनका कहना है कि इससे लोगों को लंबी कतारों और असुविधा से बचने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नीम करोली बाबा भक्तों की आस्था का हिस्सा हैं और दर्शन के लिए उचित तैयारी के साथ जाना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें : PTSD और डिप्रेशन के मरीजों के लिए वरदान, अब कंप्यूटर फाइल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments