HomeBreaking Newsयूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 15 IAS और 23 PCS अफसरों का...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 15 IAS और 23 PCS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश(UP News) में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कुछ को अलग-अलग जिलों और महत्वपूर्ण पदों पर भेजा गया है। खनन विभाग में भी बदलाव किया गया है। आईएएस अधिकारी माला श्रीवास्तव से सचिव खनन का प्रभार वापस लेकर उन्हें निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं हरिप्रताप शाही को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। इससे पहले इस पद पर अमित सिंह तैनात थे, जिन्हें अब पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त, आवास विकास परिषद बनाया गया है जबकि नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक पीसीएफ की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. चंद्र भूषण को अपर निदेशक RUPAAM नियुक्त किया गया है। ध्रुव खाडिया को जौनपुर से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी मऊ बनाया गया है। नरेंद्र बहादुर सिंह को सीडीओ जौनपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उज्जवल कुमार को विशेष सचिव खनन बनाया गया है। जे. रीभा को मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन का एमडी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, प्रकाश बिंदु को सचिव चिकित्सा शिक्षा, अर्चना गहरवार को कुलसचिव AKTU और रीना सिंह को KGMU की कुलसचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

23 PCS अधिकारियों का भी ट्रांसफर

शासन ने 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। चंदेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, ज्ञानेंद्र विक्रम को एडीएम न्यायिक संत कबीर नगर और लवी त्रिपाठी को एडीएम प्रशासन सहारनपुर भेजा गया है। राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त मेरठ, पुष्पेंद्र पटेल को एडीएम रामपुर और अर्पित गुप्ता को बांदा कृषि विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। विजय शंकर को महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय में कुलसचिव की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा अभिनव कन्नौजिया, बृजेश कुमार सिंह, शिवानी सिंह, प्रेम चंद्र मौर्य, रामजी मिश्रा, राजेंद्र कुमार, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और बृजेश कुमार त्रिपाठी समेत कई अधिकारियों को अलग-अलग विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अनिरुद्ध प्रतीप सिंह को यूपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का उपनिदेशक बनाया गया है, जबकि किंशुक श्रीवास्तव को फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है। संगीता देवी, गंभीर सिंह, नरेंद्र सिंह, आदित्य कुमार प्रजापति, अमित कुमार और मयंक कुंडू को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments