HomeBreaking Newsकेदारनाथ मार्ग पर बारिश-बर्फबारी का कहर, पैदल मार्ग बंद, 9 हजार श्रद्धालुओं...

केदारनाथ मार्ग पर बारिश-बर्फबारी का कहर, पैदल मार्ग बंद, 9 हजार श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में खराब मौसम ने केदारनाथ यात्रा(Kedarnath) की राह मुश्किल कर दी है। लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं। इसी वजह से केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंस गए। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं।

चिड़बासा हेलीपैड के आसपास का क्षेत्र भूस्खलन के कारण बेहद संवेदनशील हो गया था। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों की आवाजाही को लेकर विशेष सतर्कता बरती। अधिकारियों के अनुसार, SDRF की सोनप्रयाग टीम ने विशेष रेस्क्यू अभियान के दौरान करीब 9,000 तीर्थयात्रियों को इस संवेदनशील क्षेत्र से सुरक्षित पार कराया।

भूस्खलन में पांच साल के बच्चे की मौत

इसी मार्ग पर रविवार शाम चिड़बासा हेलीपैड के पास भारी बारिश के बीच अचानक भूस्खलन हुआ था। हादसे में उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी पांच वर्षीय यश की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हादसे के समय यश अपने पिता के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहा था।

यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील

हादसे के बाद प्रशासन और सुरक्षा बलों ने यात्रा मार्ग पर निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है। मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम का अपडेट लेते रहें और यात्रा के दौरान जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments