HomeBreaking Newsविदेशी सिंगर पर चढ़ा हनुमान अंश का रंग, ‘मैंने तेरे ही भरोसे...

विदेशी सिंगर पर चढ़ा हनुमान अंश का रंग, ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’ गाकर जीता दिल

फिल्म ‘हनुमान अंश’(Hanuman Ansh) का भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इसकी लोकप्रियता अब भारत तक सीमित नहीं रही। अमेरिका के जियोलॉजिस्ट, वैदिक मेडिटेशन शिक्षक और कीर्तन लीडर एलेक सोडरबर्ग (Alec Soderberg) ने इस भजन को अपनी आवाज में गाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

एलेक ने खुद तैयार किए गए एकतारे के साथ इस भजन को गाया। उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ और इसे 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गाने ने खींचा ध्यान

इंस्टाग्राम हैंडल @allwavesandforever पर साझा किए गए वीडियो के कैप्शन में एलेक ने बताया कि वह ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखना चाहते थे लेकिन उनके आसपास यह फिल्म कहीं प्रदर्शित नहीं हो रही थी। हालांकि, फिल्म का यह भजन उन्हें बेहद पसंद आया।

चूंकि गाने में एकतारे का इस्तेमाल किया गया है और एलेक के पास भी एकतारा मौजूद था इसलिए उन्होंने उसी वाद्य के साथ भजन गाने का फैसला किया। वीडियो के अंत में उन्होंने ‘जय श्री राम’ भी लिखा।

लोगों को पसंद आया भक्ति से भरा अंदाज

वीडियो पर लोगों की बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने एलेक की आवाज और उनके भावपूर्ण अंदाज की तारीफ की। कुछ लोगों ने कहा कि भक्ति के लिए भाषा या देश की सीमा मायने नहीं रखती। कई यूजर्स ने उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

क्या है भजन की खासियत ?

यह भजन दृष्टिबाधित लोक गायक सुनील लोधी द्वारा गाया और कंपोज किया गया पारंपरिक बुंदेली भजन बताया गया है। फिल्म में इसे हनुमान भक्ति और नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा से जोड़ा गया है। इसके बोल भक्त के हनुमान जी के प्रति पूर्ण विश्वास और समर्पण को दर्शाते हैं।

कौन हैं एलेक सोडरबर्ग?

एलेक अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से जुड़े जियोलॉजिस्ट हैं। इसके अलावा वह वैदिक ध्यान, नाद योग और कीर्तन से भी जुड़े हुए हैं। भारतीय मंत्रों और आध्यात्मिक संगीत में उनकी रुचि उनके सोशल मीडिया पर साझा किए गए कई वीडियो में दिखाई देती है। हनुमान भजन का यह वीडियो भी इसी आध्यात्मिक संगीत यात्रा का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : UNSC में भारत की स्थायी सीट के लिए रूस का मिला समर्थन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments