सोशल मीडिया पर रील को वायरल कराने और ज्यादा से ज्यादा व्यूज बटोरने के चक्कर में ग्वालियर के एक युवक ने अपनी कार को ही अनोखे अंदाज में सजा दिया। युवक की कार की पूरी बॉडी पर करीब 3400 लिपस्टिक के निशान बनाए गए। इसके बाद कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज पहुंच गए। हालांकि, सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता के साथ युवक की मुश्किलें भी बढ़ गईं। वायरल वीडियो पर यातायात पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस ने कार की पहचान कर उसे थाटीपुर इलाके से बरामद कर लिया। इसके बाद वाहन को यातायात थाने लाया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5,500 रुपये का चालान किया गया।
तेज रफ्तार में नजर आई थी कार
यातायात पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले एमपी 07 सीसी 9452 नंबर की कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कार सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही थी। खास बात यह थी कि कार की पूरी बाहरी बॉडी पर लिपस्टिक से बने सैकड़ों-हजारों होठों के निशान नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर कार की तलाश शुरू की। जांच के दौरान कार थाटीपुर क्षेत्र में मिली, जिसके बाद उसे यातायात थाने ले जाया गया।
मप्र के ग्वालियर में
सफेद स्विफ्ट कार पर युवक की गर्लफ्रेंड द्वारा लिपस्टिक से 3400 'किस मार्क्स' बनवाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया और 5500 रुपये का जुर्माना वसूलते हुए लिपस्टिक के निशान साफ करवाए ।#viralvídeo pic.twitter.com/RMSxZIFy4E— राष्ट्रवादी 🚩सनातनी🚩 HiNdU (@HiNdU05019434) August 25, 2026

