HomeBreaking Newsअटारी-वाघा बॉर्डर पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न, BSF जवानों ने दिखाया...

अटारी-वाघा बॉर्डर पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न, BSF जवानों ने दिखाया जोश और देशभक्ति

देशभर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। अमृतसर की अटारी-वाघा सीमा पर भी सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में BSF के DIG एसएस चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीमा पर तैनात जवानों और अधिकारियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

BSF जवानों की बहादुरी को किया सलाम

DIG एसएस चंदेल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि BSF के जवान दिन-रात देश की सीमाओं की सुरक्षा में पूरी निष्ठा के साथ डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करना BSF के लिए गर्व की बात है और जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि BSF ने सीमा पर दुश्मन की गतिविधियों का मजबूती से मुकाबला किया है। जवानों ने कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, ड्रोन को मार गिराया और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों और हथियारों की बरामदगी की है।

पदोन्नत जवानों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दो BSF जवानों को सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया। DIG एसएस चंदेल ने जवानों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए इसे उनकी सेवा का सम्मान बताया। इसके बाद उन्होंने जवानों को लड्डू खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। इस दौरान सीमा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

शाम को होगी रिट्रीट सेरेमनी

DIG SS चंदेल ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अटारी-वाघा सीमा पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाम करीब साढ़े छह बजे रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक समारोह को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा विदेशों से भी अटारी पहुंचते हैं। सीमा पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी स्वतंत्रता दिवस के जश्न का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

Read More

80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM रेखा गुप्ता ने फहराया तिरंगा, बोलीं- स्वतंत्रता अधिकार ही नहीं, राष्ट्र निर्माण का दायित्व

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments