HomeBreaking Newsकार में गन, गोल्फ क्लब की रेकी... US में ट्रंप के खिलाफ...

कार में गन, गोल्फ क्लब की रेकी… US में ट्रंप के खिलाफ साजिश! क्या मारने का था प्लान? संदिग्ध गिरफ्तार

Trump Golf Course: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैलिफोर्निया दौरे से पहले लॉस एंजिलिस के पास बने ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है। लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग (LACSD) के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 साल के जीनिन जॉन टेले के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के डाउनी का रहने वाला है। ट्रंप इस हफ्ते कैलिफोर्निया में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) के फंडरेजिंग डिनर में शामिल होने वाले हैं, ऐसे में इस गिरफ्तारी को सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

कार से मिला हथियार और गोला-बारूद

शेरिफ विभाग के मुताबिक, रविवार को आरोपी को गोल्फ क्लब की पार्किंग में रोका गया। उसकी कार की तलाशी के दौरान एक पिस्टल और प्रतिबंधित आर्मर-पियर्सिंग (कवच भेदी) गोलियां बरामद हुईं। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी गोल्फ क्लब परिसर में घूमते हुए फोटो और वीडियो बना रहा था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रख रहा था।

FBI और सीक्रेट सर्विस कर रही जांच

आरोपी को छिपाकर हथियार और प्रतिबंधित गोला-बारूद रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच एफबीआई की जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस संयुक्त रूप से कर रही हैं। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और जांच जारी है। अभी तक अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया है कि उसका मकसद ट्रंप को निशाना बनाना था या नहीं।

हाल के सालों में कई बार बने निशाना

26 अप्रैल 2026 को वाशिंगटन में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था। कार्यक्रम के दौरान 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में ट्रंप ने कहा था कि ‘शूटर पकड़ा जा चुका है और कार्यक्रम जारी रहना चाहिए।’ उन्होंने हमलावर को बीमार बताते हुए कहा था कि उसका मकसद साफ नहीं था।

2024 में चुनाव प्रचार के दौरान हमला

13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली के दौरान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने छत से AR-15 स्टाइल राइफल से ट्रंप पर फायरिंग की थी। एक गोली उनके दाहिने कान को छूकर निकल गई थी। हमले में एक समर्थक कोरी कॉम्पेरेटोरे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए। हमलावर को सीक्रेट सर्विस के काउंटर-स्नाइपर ने मौके पर ही मार गिराया। ट्रंप ने हमले के बाद मुट्ठी उठाकर ‘Fight! Fight! Fight!’ का नारा लगाया था।

गोल्फ कोर्स पर हमले की कोशिश

15 सितंबर 2024 को फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रंप के गोल्फ क्लब में भी उन पर हमले की कोशिश हुई थी। 59 साल के रयान वेस्ले राउथ AK-स्टाइल राइफल लेकर झाड़ियों में छिपा मिला था, लेकिन सीक्रेट सर्विस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। इसके अलावा, 2024 में अमेरिकी एजेंसियों ने ईरान से जुड़े कुछ तत्वों द्वारा ट्रंप को निशाना बनाने की साजिश का भी खुलासा किया था। वहीं, 18 जून 2016 को रिपब्लिकन उम्मीदवार रहते हुए ट्रंप पर रैली के दौरान हमला करने की कोशिश हुई थी, लेकिन सुरक्षा बलों ने संदिग्ध को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।

Read More:

संसद के मानसून सत्र का 13वां दिन, आज भी हंगामे के आसार, अब तक सरकार के 8 में से 3 बिल दोनों सदनों में पास

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments