Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र का आज 13वां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। विपक्ष अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जबकि सरकार अहम विधायी कार्य और अन्य सरकारी कामकाज आगे बढ़ाने पर जोर देगी। पिछले दिनों लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार बाधित रही थी। ऐसे में आज भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।
तीन विधेयकों को मिल चुकी है मंजूरी
मंगलवार को टैक्सेशन एंड अदर्स लॉ (संशोधन) बिल लोकसभा में पास हो गया। मानसून सत्र के लिए सरकार ने कुल 8 विधेयक सूचीबद्ध किए थे, जिनमें से अब तक 3 विधेयकों को लोकसभा और राज्यसभा दोनों की मंजूरी मिल चुकी है। इनमें वंदे मातरम, पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) और सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल शामिल हैं।
पांच अहम बिलों पर रहेगी नजर
जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, आयकर (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को अभी संसद की मंजूरी नहीं मिली है। सरकार आज इन लंबित विधेयकों को दोनों सदनों से पारित कराने की कोशिश कर सकती है।
आज की कार्यवाही पर सबकी नजर
हंगामे और राजनीतिक टकराव के बीच आज संसद की कार्यवाही अहम रहने वाली है। एक ओर सरकार अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी, तो दूसरी ओर विपक्ष-अलग अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति के साथ सदन में उतर सकता है। ऐसे में आज का दिन संसद के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
Read More:

