HomeBreaking Newsयमन तट के पास लाल सागर में भारतीय जहाज पर अटैक, बिना...

यमन तट के पास लाल सागर में भारतीय जहाज पर अटैक, बिना उकसावे के हमले पर भड़का भारत, 13 भारतीय क्रू समेत 14 लोग बचाए गए

Indian Ship Attacked in Red Sea: यमन के तट के पास अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में एक भारतीय व्यापारिक जहाज पर बिना किसी उकसावे के मिसाइल से हमला किया गया। हमले के बाद जहाज गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ ही देर में लाल सागर में डूब गया। घटना के समय जहाज पर कुल 14 नाविक सवार थे, जिनमें 13 भारतीय नागरिक शामिल थे। राहत की बात यह रही कि यमनी कोस्ट गार्ड ने सभी 14 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया।

‘MSV Faize Noore Oliya’ बना निशाना

हमले का शिकार हुआ व्यापारिक जहाज ‘MSV Faize Noore Oliya’ था। हमले के बाद जहाज में आग लग गई और वह धीरे-धीरे लाल सागर की गहराइयों में समा गया। घटना के बाद यमनी कोस्ट गार्ड ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी नाविकों को सुरक्षित निकालकर यमन के मोखा बंदरगाह पहुंचाया।

भारत सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति

केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा, ”हमारे नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ मैरिटाइम एडमिनिस्ट्रेशन (DGMA) को सभी संबंधित एजेंसियों से तालमेल बनाकर क्षेत्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बचाए गए क्रू को तुरंत हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘रियाद स्थित भारतीय दूतावास पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। भारत ने क्षेत्र में कमर्शियल शिप्स पर लगातार हो रहे हमलों को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि निर्दोष व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में स्वतंत्र व निर्बाध नौवहन जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग की सुरक्षा पर चिंता

इस घटना ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रहे हमलों के बीच भारत ने साफ किया है कि निहत्थे व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। साथ ही, क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध समुद्री आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की पर भी जोर दिया है।

Read More:

कार में गन, गोल्फ क्लब की रेकी… US में ट्रंप के खिलाफ साजिश! क्या मारने का था प्लान? संदिग्ध गिरफ्तार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments