HomeBreaking News'सिर उड़ाने से पहले आखिरी मौका दे रहा हूं', ट्रंप ने ईरान...

‘सिर उड़ाने से पहले आखिरी मौका दे रहा हूं’, ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, कहा- नहीं माने तो…

US-Iran Tension: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 3 अगस्त को ईरान को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के इनकार के बावजूद दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास बेहतर समझौता करने का आखिरी मौका है। उन्होंने कहा, ”उनके पास एक सही समझौता करने के लिए यह आखिरी मौका है। मैं उन्हें सिर उड़ाने से पहले हर आखिरी मौका देना चाहता हूं।”

खाड़ी देशों की अपील पर जारी रखी बातचीत

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर और कुछ अन्य देशों के अनुरोध पर ईरान के साथ बातचीत जारी रखने का फैसला किया है। इससे पहले भी ट्रंप सोशल मीडिया के जरिए ईरान को दो ऑप्शन दे चुके हैं- अमेरिका के साथ समझौता कर लिया जाए या फिर पूरी तरह सरेंडर किया जाए।

ईरान ने बातचीत से किया साफ इनकार

ट्रंप के दावे के उलट, सोमवार को ही ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं हो रही है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संपर्क बना हुआ है और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

होर्मुज और परमाणु प्रोग्राम पर फोकस

ट्रंप के मुताबिक मौजूदा बातचीत का मुख्य उद्देश्य होर्मुज को दोबारा खोलना और ईरान के परमाणु प्रोग्राम को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि होर्मुज जल्द ही फिर से खुल सकता है, जबकि ईरान को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की प्रक्रिया में कुछ अधिक समय लग सकता है।

महीनों से जारी है जंग

रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी से अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव जारी है। उसी दिन अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर अचानक हमला किया था। हालांकि इसके बाद पिछले कई महीनों में रुक-रुक कर कूटनीतिक बातचीत भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए तनाव में कमी देखने को मिली। इसके बावजूद पांच महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी ईरान क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने की क्षमता बनाए हुए है। साथ ही उसके पास एनरिच्ड यूरेनियम का भंडार भी मौजूद है।

ट्रुथ सोशल पर भी दी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर भी ईरान को धमकी दी है। उन्होंने ईरान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि पहले उसने बातचीत की इच्छा जताई, लेकिन बाद में सार्वजनिक रूप से इससे इनकार कर दिया। ट्रंप ने लिखा, “ईरान माने या न माने, हम उस समस्या का हल निकालने के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसे उसने कई दशकों से पैदा किया है।” इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि ईरान के सामने अब समझौता करने या पूरी तरह सरेंडर करने के अलावा कोई तीसरा विकल्प नहीं है।

Read More:

CWG में गोल्ड जीतने वाले अस्मिता और हर्ष लौटे भारत, दिल्ली में हुआ जोरदार स्वागत, दोनों ने जूडो में जीता था स्वर्ण पदक

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments