HomeBreaking Newsदिल्ली की सेहत पर CM रेखा गुप्ता की नजर, LBS अस्पताल में...

दिल्ली की सेहत पर CM रेखा गुप्ता की नजर, LBS अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(CM Rekha) ने रविवार, 2 अगस्त को मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। CM रेखा ने उनसे स्वास्थ्य सेवाओं, इलाज की गुणवत्ता और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर बातचीत की और उनकी परेशानियों व सुझावों को ध्यान से सुना।

रेखा गुप्ता ने कहा कि आम लोगों से सीधा संवाद करने से ही स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को समझा जा सकता है। मरीजों की प्रतिक्रिया सरकार के लिए बेहतर सेवाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अस्पताल दौरे के दौरान CM रेखा अलग-अलग वार्डों में पहुंचीं और मरीजों से इलाज की प्रक्रिया, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के व्यवहार सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी बात की और उनकी जरूरतों व अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया। CM रेखा ने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

साफ-सफाई पर दिया जोर

रेखा गुप्ता ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में जहां भी सुधार की जरूरत है वहां तुरंत कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को इलाज के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी जरूरी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मरीज का भरोसा सरकार के लिए सबसे अहम है। उनका लक्ष्य है कि दिल्ली के लोगों को समय पर सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। उन्होंने अधिकारियों को अस्पतालों की नियमित निगरानी करने और मरीजों की शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि इनका लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। इसी दिशा में अस्पतालों के निरीक्षण और लोगों से संवाद की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का फैसला, लिफ्ट दुर्घटना के लिए लिफ्ट बनाने वाली कंपनियां, रखरखाव एजेंसियां और…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments