HomeBreaking NewsCM योगी का गाजीपुर दौरा आज, 691 करोड़ रुपये की 453 परियोजनाओं...

CM योगी का गाजीपुर दौरा आज, 691 करोड़ रुपये की 453 परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) गुरुवार को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। यहां यूसुफपुर स्थित कृषि मंडी समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करीब 691.74 करोड़ रुपये की 453 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे जनसभा को संबोधित करने के साथ ही जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे।

राजनीतिक नजरिए से भी मुख्यमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है, क्योंकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र को लंबे समय से अंसारी परिवार के प्रभाव वाले इलाके के रूप में देखा जाता रहा है।

268 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 492.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो चुकी 268 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 199.14 करोड़ रुपये की 185 नई योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इन विकास कार्यों का लाभ गाजीपुर की सभी सात विधानसभा सीटों के लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के अनुसार CM योगी सुबह करीब 10:25 बजे हेलीकॉप्टर से यूसुफपुर कृषि मंडी समिति परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद परियोजनाओं के शुभारंभ और जनसभा के बाद जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। दोपहर लगभग 11:50 बजे वे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

इन प्रमुख योजनाओं को मिलेगी मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजीपुर दौरे के दौरान जिले को कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। कार्यक्रम में जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा उनमें नगर पालिका क्षेत्र की सीवर व्यवस्था, जखनिया-मनिहारी-फद्दोपुर मार्ग का विस्तार, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के भवन और छात्रावास, ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाएं, ड्रग वेयरहाउस और राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े नर्सिंग कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें अंधऊ-चौकिया बाईपास, महिला और पुरुष जिला अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम, मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बाउंड्रीवॉल, नई पुलिस चौकियां, सिंथेटिक हॉकी मैदान और धार्मिक व पर्यटन स्थलों के विकास से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मजबूत

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी लगातार निगरानी रखेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल विकास कार्यों के उद्घाटन तक सीमित नहीं माना जा रहा है। करीब 692 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत, जनसभा और जनप्रतिनिधियों से संवाद के जरिए सरकार विकास के साथ राजनीतिक संदेश देने की कोशिश भी कर रही है। मोहम्मादाबाद क्षेत्र में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

यह भी पड़ें : कांवड़ यात्रा 2026 के चलते दिल्ली में इन रास्तों पर लगेगा ब्रेक, निकलने से पहले चैक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments