30 जुलाई से कांवड़ यात्रा 2026(Kanwar Yatra 2026) की शुरुआत हो गई है, जो 11 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार, गंगोत्री और गौमुख से गंगाजल लेकर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की ओर लौटेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक राजधानी के पूर्वी हिस्से में कई मार्गों पर ट्रैफिक संबंधी प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर लें और जहां संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। साथ ही ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
भारी वाहनों पर रहेगी रोक
यात्रा के दौरान कई प्रमुख सड़कों पर भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। हालांकि, सिटी बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। वजीराबाद रोड, जीटी रोड, विकास मार्ग और उनसे जुड़े कई रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी ताकि कांवड़ियों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके।
इन मार्गों पर रहेगा सबसे ज्यादा असर
कांवड़ यात्रा के दौरान अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज तक जीटी रोड, आशाराम त्यागी मार्ग (रोड नंबर-66), भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज तक वजीराबाद रोड, सोनिया विहार से वजीराबाद तक पुश्ता रोड और लोनी बॉर्डर से लोनी गोलचक्कर तक लोनी रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। इन इलाकों में जाम और डायवर्जन की स्थिति बन सकती है।
🚨 TRAFFIC ADVISORY | KANWAR YATRA–2026
In view of the Kanwar Yatra from 30.07.2026 to 11.08.2026, traffic movement is likely to be affected on several routes across the Western Range of Delhi due to the movement of Kanwariyas and Kanwar Camps.
Commuters are advised to plan… pic.twitter.com/pDfPYEkiKe
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 29, 2026

