HomeBreaking Newsलुधियाना में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, पांच लोगों पर...

लुधियाना में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, पांच लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब के लुधियाना में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी के दो मामले सामने आए हैं। शिकायतों की जांच के बाद शहर की जोधेवाल और दुगरी थाना पुलिस ने कुल पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक न्यासभंग और साजिश सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में कुल 3 करोड़ 29 लाख 96 हजार 110 रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है।

निवेश करवाकर रकम नहीं लौटाने का आरोप

पहला मामला थाना जोधेवाल क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, पीजीडी नंबर 785940 (सिस्टम नंबर 785418) पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई।

शिकायतकर्ता इंद्रजीत सिंह, निवासी ओमैक्स टाउनशिप, लुधियाना ने आरोप लगाया कि सिफत सिंह, लखविंदर सिंह और हरमीत कौर ने अधिक मुनाफे का भरोसा देकर उनसे और उनके बेटे जगमोहित सिंह से 19.96 लाख रुपये का निवेश कराया। आरोप है कि बाद में न तो तय मुनाफा दिया गया और न ही निवेश की मूल राशि लौटाई गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है।

3.10 करोड़ रुपये के निवेश में धोखाधड़ी का मामला

दूसरा मामला थाना दुगरी क्षेत्र का है। पीजीडी नंबर 815287 (सिस्टम नंबर 814786) पर दर्ज शिकायत में मनजीत सिंह, निवासी ईबीआरएस नगर, लुधियाना ने आरोप लगाया कि संजय आहूजा और हर्षिता आहूजा, जो सिंप्लेक्स फिनवेस्ट लिमिटेड से जुड़े हैं, ने वर्ष 2020 से 2024 के बीच भारी रिटर्न का वादा कर उनसे 3 करोड़ 10 लाख रुपये का निवेश कराया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निवेश के बाद न तो वादा किया गया मुनाफा मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन की हो रही जांच

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में निवेश से जुड़े दस्तावेज, बैंक लेनदेन और अन्य साक्ष्यों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Read MOre

बंगाल में दिखा सत्ता परिवर्तन का असर, ‘नबान्न’ सचिवालय ने नीले-सफेद से गेरुआ किया अपना रंग

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments