पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच आधुनिक पिस्तौल, 2.015 किलोग्राम हेरोइन और नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़े ₹5 लाख नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई। शुरूआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार से अवैध हथियार और हेरोइन की तस्करी कर पंजाब के विभिन्न इलाकों में इसकी सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़े हुए थे। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और संगठित तरीके से तस्करी की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े मिले आरोपी
जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों के तार सीमा पार बैठे तस्करों से जुड़े होने की आशंका है। शुरुआती पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार और हेरोइन भारत तक कैसे पहुंचाए जा रहे थे और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
हथियार, हेरोइन और ड्रग मनी बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से पांच आधुनिक पिस्तौल, 2.015 किलोग्राम हेरोइन और ₹5 लाख की ड्रग मनी बरामद की है। बरामद हथियारों और मादक पदार्थों को जब्त कर लिया गया है। फोरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी जांच भी कराई जा रही है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
पूरे नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच का मुख्य फोकस इस गिरोह के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पता लगाने पर है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और किन राज्यों या देशों तक इसकी पहुंच है।
Read More
तमिलनाडु के CM विजय ने कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता राजा मुथुपंडी के लिए ₹30 लाख के इनाम की घोषणा