HomeBreaking Newsवाराणसी में बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिला युवती का शव, हिरासत...

वाराणसी में बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिला युवती का शव, हिरासत में सहपाठी युवक

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया। GNM द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव कॉलेज परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिला। छात्रा के शरीर पर रक्त के निशान मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में छात्रा के एक सहपाठी युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

सुबह निकली थी घर से बाहर

पुलिस के अनुसार, छात्रा मूल रूप से बलिया की रहने वाली थी और परिवार के साथ सारनाथ क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज में गर्मी की छुट्टियां चल रही थीं, बावजूद इसके वह बुधवार सुबह घर से निकली थी। उसने परिजनों को बताया था कि कॉलेज की ओर से आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में जाना है। बताया जा रहा है कि वह अपने साथ दो लोगों का टिफिन भी लेकर गई थी। कुछ समय बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी कि छात्रा बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर गंभीर हालत में मिली है।

कॉलेज के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने छात्रा को तत्काल कॉलेज परिसर में संचालित अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश किए, लेकिन हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिरासत में सहपाठी युवक

जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा के एक सहपाठी युवक को हिरासत में लिया है, जो जौनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि युवक से पूछताछ जारी है और उसके मोबाइल फोन से कुछ डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

CCTV फुटेज की जा रही जांच

पुलिस कॉलेज परिसर और हॉस्टल के CCTV फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही छात्रा के मोबाइल फोन की तलाश और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच भी की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि छात्रा बॉयज हॉस्टल तक कैसे पहुंची, वह किससे मिलने गई थी और घटना से पहले उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

Read More

मंगोलिया से भारत वापस आए भगवान बुद्ध के शिष्यों ‘सारिपुत्र’ और ‘मौद्गल्यायन’ के पवित्र अवशेष

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments