HomeBreaking Newsदिल्ली के मालवीय नगर में हुई घटना पर CM योगी सख्त, कहा...

दिल्ली के मालवीय नगर में हुई घटना पर CM योगी सख्त, कहा – इमारतों और होटलों का हो दोबारा सेफ्टी ऑडिट

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने फायर सेफ्टी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग शहरों में होटलों, ऊंची इमारतों और व्यावसायिक इमारोतों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी गई है। लखनऊ में 290 होटलों का सेफ्टी ऑडिट अगले 15 दिनों में पूरा किया जाएगा।

संयुक्त टीम करेगी सुरक्षा मानकों की जांच

प्रशासन ने पुलिस, लोक निर्माण विभाग (PWD) और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमों को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। टीम होटल परिसरों में फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन निकास, पानी की उपलब्धता, अग्निशमन सिस्टम और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा नियमों में कमी मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फाइव स्टार होटल में भी मिली खामियां

निरीक्षण अभियान के तहत फायर विभाग के अधिकारी एक पांच सितारा होटल भी पहुंचे, जहां फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल के दौरान पानी का दबाव निर्धारित मानकों से कम पाया गया। इसके बाद होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CM योगी ने दिए निरीक्षण के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विकास प्राधिकरणों, पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को प्रदेशभर की ऊंची इमारतों, कार्यालयों, होटलों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी संस्थानों में अग्नि सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत किया जाए और नियमित सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित किया जाए।

Read More

लुधियाना में बम की तरह फटा कुकर, धमाके से गिरी दीवार, आग में घिरा परिवार, मां-बाप और बेटा गंभीर हालत में PGI रेफर

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments