HomeBreaking Newsवेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज 5 दिवसीय दौरे पर आएंगी भारत,...

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज 5 दिवसीय दौरे पर आएंगी भारत, PM मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज 3 से 7 जून तक भारत के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार और निवेश जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को नई गति देने के बारे में चर्चा हो सकती है।

PM मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय के अनुसार, डेल्सी रोड्रिगेज अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगी। वार्ता में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। उनके साथ वेनेजुएला के अर्थव्यवस्था एवं वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार और परिवहन मंत्री भी भारत आएंगे।

ऊर्जा क्षेत्र बना दोनों देशों के रिश्तों की मजबूत कड़ी

भारत और वेनेजुएला के संबंधों में ऊर्जा क्षेत्र की अहम भूमिका रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2026 में भारत प्रतिदिन 4.27 लाख बैरल तेल आयात कर वेनेजुएला का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया। अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद हाल के महीनों में भारतीय कंपनियों, विशेषकर रिलायंस इंडस्ट्रीज, ने वेनेजुएला से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई है।

व्यापार और निवेश संबंधों को भी मिलेगी मजबूती

वित्त वर्ष 2019-20 में भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय व्यापार 6.40 अरब डॉलर रहा था, जिसमें अधिकांश हिस्सा कच्चे तेल के आयात का था। भारत की सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियां वेनेजुएला में नए निवेश अवसरों की तलाश कर रही हैं। दोनों देशों को उम्मीद है कि यह यात्रा आर्थिक सहयोग को नई दिशा देगी और व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाएगी।

Read More

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, 6 जिलों में 8 ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments