HomeBreaking Newsगाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में CM योगी का ऐलान,पीड़ित परिवार...

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में CM योगी का ऐलान,पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की मिलेगी सहायता राशि

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ के दौरान मार गिराने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई, जहां आरोपी की तलाश में अभियान चलाया जा रहा था।

परिवार के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान

उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतक सूर्या चौहान के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस बीच प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद मृतक के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है। परिजनों का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कदम उठाए जाने चाहिए। परिवार ने आरोपियों की संपत्तियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी से जुड़ा है। आरोप है कि 28 मई को हुए विवाद के दौरान 17 वर्षीय सूर्या चौहान पर हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी और पुलिस ने कई टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी असद की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Read More

बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, धान-चावल वितरण से लेकर रेत खनन तक गड़बड़ी के आरोप में 4 अधिकारी सस्पेंड

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments