पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी(Abhishek Banerjee) के साथ शनिवार शाम दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर क्षेत्र में कथित तौर पर धक्का-मुक्की और हंगामे की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि वे हाल ही में हुई राजनीतिक हिंसा में घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थ लेकिन वहां का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के पहुंचते ही कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
देखते ही देखते स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को घेर लिया और विरोध जताते हुए उन पर अंडे फेंके। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई जिससे उनकी शर्ट फट गई। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उन्हें भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहनाकर वहां से बाहर ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में भारी राजनीतिक हलचल शुरू हो गई।
अभिषेक ने लगाया सुरक्षा में लापरवाही का आरोप
घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन पर सुनियोजित हमला करने की कोशिश की गई। उनका आरोप था कि घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था जिसके कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई।
#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee was beaten up by locals during his visit to Sonarpur to meet the post-poll victims' families pic.twitter.com/zkXxLJydqe
— ANI (@ANI) May 30, 2026

