राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के संस्थापक और बिहार की राजनीति के प्रमुख चेहरे लालू(Lalu) प्रसाद यादव एक बार फिर स्वास्थ्य जांच और उपचार के सिलसिले में सिंगापुर पहुंचे हैं। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती भी उनके साथ मौजूद हैं। सिंगापुर पहुंचने के बाद परिवार के बीच हुए भावुक मिलन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस खास पल का वीडियो उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर साझा किया जिसे देखकर समर्थक और शुभचिंतक भावुक हो उठे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लालू प्रसाद यादव एयरपोर्ट से व्हीलचेयर के सहारे बाहर निकलते हैं और इसके बाद अपने परिवार से मिलने के लिए रोहिणी आचार्य के घर पहुंचते हैं। जैसे ही पिता घर पहुंचे जहां रोहिणी ने उनका बेहद आत्मीयता और सम्मान के साथ स्वागत किया।
पिता को देख भावुक हुई रोहिणी
पिता को सामने देखकर उनकी भावनाएं उमड़ पड़ीं। उन्होंने पहले चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और फिर गले लगकर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। रोहिणी के पति ने भी लालू यादव का सम्मानपूर्वक स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रोहिणी आचार्य ने वीडियो के साथ एक भावनात्मक संदेश भी साझा किया। उन्होंने अपने पिता के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके घर आज सबसे बड़ा आशीर्वाद आया है।
हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं ..
हमारी छोटी सी दुनिया में
हमारे चारो धाम आए हैंउनके चरणों की धूल ले लें हम
हमारे कृपानिधान आए हैं 🙏 pic.twitter.com/1MiMoQIIL4— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 30, 2026

