HomeBreaking Newsजल्दी-जल्दी भागो... बंगाल में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों पर CM शुभेंदु अधिकारी...

जल्दी-जल्दी भागो… बंगाल में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों पर CM शुभेंदु अधिकारी सख्त 

पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने राज्य में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अब उन्हें सीधे बांग्लादेश वापस भेजने की तैयारी में है।

जल्दी-जल्दी भागो- CM शुभेंदु अधिकारी

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जल्दी-जल्दी भागो क्योंकि हम इन्हें जेल में रखकर खिलाना नहीं चाहते। अपना पैसा इन पर क्यों खर्च करें? हमने पुलिस से कह दिया है कि इन्हें सीधे बांग्लादेश भेजा जाए।” उनके इस बयान के बाद राज्य की “डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट” नीति को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

होल्डिंग सेंटर बनाने के निर्देश

राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के लिए विशेष ‘होल्डिंग सेंटर’ बनाने को कहा है। इन सेंटरों में संदिग्ध विदेशी नागरिकों को अस्थायी रूप से रखा जाएगा, जहां उनकी पहचान और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सरकार ने जिलों को जल्द से जल्द उपयुक्त स्थान चिन्हित कर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

चुनावी वादे को पूरा करने की तैयारी

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल से अवैध घुसपैठ खत्म करने का वादा किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि जिस तरह असम में घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई की गई, उसी तरह बंगाल में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। अब राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद इस मुद्दे पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज होती दिखाई दे रही है।

Read More

मध्य प्रदेश में कुएं की खुदाई के दौरान भीषण हादसा, मिट्टी धंसने से 5 लोगों की मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments