HomeBreaking Newsओडिशा में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत,...

ओडिशा में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, CM मोहन चरण माझी ने जताया शोक

ओडिशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर काम कर रहे छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना मदनपुर-रामपुर थाना क्षेत्र के करियाखुंटा गांव की है। इस दर्दनाक हादसे में एक अन्य व्यक्ति की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CM मोहन चरण माझी ने जताया दुख

इस दर्दनाक हादसे पर ओडिशा के CM मोहन चरण माझी ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर कहा कि मदनपुर-रामपुर में निर्माण स्थल पर हुई यह घटना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

ऑक्सीजन की कमी से गई जान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी मजदूर निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान टैंक में जहरीली गैस भरने या ऑक्सीजन की कमी होने से उनका दम घुट गया। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक लोगों को बचाने की कोशिश में अन्य लोग भी टैंक के अंदर गए और हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को टैंक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक छह लोगों की मौत हो चुकी थी।

Read More

शादी के बाद लिव-इन पार्टनर संग रह रहा था पति, उसी घर के बाथरूम में सड़ रही थी नई नवेली पत्नी की लाश, मचा हड़कंप

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments