Punjab Nikay Chunav 2026: पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 12 बजे तक 31.6 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। मतदान को लेकर शहरों और कस्बों में मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
इन निकायों में हो रहा चुनाव
राज्य में मोहाली समेत 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान कराया जा रहा है। चुनाव में कुल 7,555 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और मतदान व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
बैलेट पेपर से हो रहा मतदान
इस बार निकाय चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। चुनाव आयोग लगातार मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है।
2027 विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखे जा रहे नतीजे
निकाय चुनाव के नतीजों को पंजाब के 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। अगर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी शानदार प्रदर्शन करती है तो पार्टी इसे सरकार के खिलाफ एंटी इनकम्बेंसी नहीं होने का संकेत बताएगी।
विपक्ष भी तलाश रहा राजनीतिक बढ़त
वहीं, यदि AAP का प्रदर्शन कमजोर रहता है तो भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल इसे बड़ा मुद्दा बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में भुनाने की कोशिश करेंगे। विपक्षी दल इन चुनावों को अपने राजनीतिक आधार को मजबूत करने का मौका मान रहे हैं।
Read More:

