HomeBreaking Newsशादी के बाद लिव-इन पार्टनर संग रह रहा था पति, उसी घर...

शादी के बाद लिव-इन पार्टनर संग रह रहा था पति, उसी घर के बाथरूम में सड़ रही थी नई नवेली पत्नी की लाश, मचा हड़कंप

Gurugram Women Murder Case:  हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय विवाहिता का शव एक किराए के कमरे के बाथरूम से बरामद किया गया। महिला पिछले तीन दिनों से लापता थी। पुलिस जब कमरे तक पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर बाथरूम से महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

तीन महीने पहले हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के उमरैन गांव निवासी मधु के रूप में हुई है। मधु की शादी इसी साल 19 फरवरी को मानेसर गांव निवासी अंकित भगत से हुई थी। बताया जा रहा है कि अंकित खेती से जुड़ा था और फिलहाल बेरोजगार था। शादी के कुछ ही महीनों बाद इस घटना ने दोनों परिवारों को झकझोर कर रख दिया है।

परिवार ने पति पर लगाए आरोप

मृतका के परिजनों ने मधु के पति अंकित और उसके साथ रहने वाली एक महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि 21 मई को मधु अचानक गायब हो गई थी। उसी दिन अंकित और उसके परिवार के लोग उनके घर पहुंचे और दावा किया कि मधु घर से कुछ जेवर लेकर कहीं चली गई है। परिवार को इस बात पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

पड़ोसियों ने बताए अहम सुराग

जांच के दौरान पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि 21 मई को उन्होंने मधु को उसके पति अंकित के साथ स्कूटर पर जाते देखा था। इसके बाद मधु कहीं दिखाई नहीं दी। पुलिस ने जब अंकित की गतिविधियों की जांच की तो पता चला कि वह पिछले करीब दो साल से मानेसर बस स्टैंड के पास किराए के एक कमरे में दूसरी महिला के साथ रह रहा था।

बाथरूम से आई तेज दुर्गंध

रविवार को पुलिस टीम जब किराए के कमरे पर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था। कमरे का ताला तोड़ने के बाद अंदर से तेज बदबू आने लगी। जांच के दौरान बाथरूम में मधु का शव मिला, जो काफी हद तक सड़ चुका था। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

घटना के बाद से फरार हैं आरोपी

सूत्रों के अनुसार, पड़ोसियों ने अंकित और उसकी लिव-इन पार्टनर को 22 मई की रात कमरे से निकलते हुए देखा था। इसके बाद दोनों फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Read More:

लखनऊ से सामने आया हूबहू ट्विशा शर्मा जैसा मामला, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मची सनसनी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments