HomeBreaking News'मेट्रो मंडे’ मुहिम को दिया बढ़ावा, CM रेखा गुप्ता ने फिर किया...

‘मेट्रो मंडे’ मुहिम को दिया बढ़ावा, CM रेखा गुप्ता ने फिर किया सार्वजनिक परिवहन से सफर

 दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को एक बार फिर मेट्रो और DTC बस में सफर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी आवास से पैदल निकलकर सचिवालय पहुंचने के लिए पहले मेट्रो और फिर बस का इस्तेमाल किया।

‘मेट्रो मंडे’ अभियान का हिस्सा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील से प्रेरित होकर शुरू की गई ‘मेट्रो मंडे’ मुहिम का हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों को कम किया जा सके।

पिछले सोमवार भी किया था सफर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इससे पहले भी पिछले सोमवार को मेट्रो और बस से सफर कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि इससे ईंधन की बचत भी होती है।

‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान से जुड़ी पहल

यह पहल ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के तहत शुरू की गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके कैबिनेट सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी सरकारी गाड़ियों की जगह मेट्रो और बसों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार का मानना है कि यदि आम लोग और सरकारी अधिकारी सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देंगे, तो दिल्ली में ट्रैफिक दबाव कम होगा और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

‘अब तक कोई सबक नहीं सीखा’, NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA, CBI और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments