HomeBreaking Newsफाजिल्का में 7 कुत्तों ने 9 साल की मासूम को घेरा, CCTV...

फाजिल्का में 7 कुत्तों ने 9 साल की मासूम को घेरा, CCTV में कैद रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर

पंजाब के फाजिल्का(Fazilka) जिले के विजय कॉलोनी इलाके से एक बेहद चिंताजनक और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां गली में बैठे आवारा कुत्तों के झुंड ने नौ साल की एक मासूम बच्ची पर अचानक हमला कर दिया। बच्ची अपने दोस्त के घर खेलने जा रही थी, तभी रास्ते में मौजूद करीब सात कुत्तों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

अचानक कुत्तों ने किया हमला 

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही बच्ची गली से गुजर रही थी, कुत्ते अचानक आक्रामक हो गए और उसकी ओर दौड़ पड़े। घबराकर बच्ची ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद कुत्तों ने उसकी टांगों को बुरी तरह काटा और नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बच्ची खुद को बचाने के लिए भागती है, लेकिन कुत्तों का झुंड उसे घेरकर हमला कर देता है। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और किसी तरह बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।

बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

घटना के बाद घायल बच्ची को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बच्ची के पिता के दोस्त राजीव दावड़ा के मुताबिक, हमला बेहद खौफनाक था और बच्ची की टांग पर गहरी चोटें आई हैं।

इस घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। नगर परिषद अध्यक्ष सुरिंदर सचदेवा ने बताया कि इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए पहले ही एक प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। जल्द ही एक डॉग शेल्टर बनाने की योजना है, जिसमें करीब तीन हजार आवारा कुत्तों को रखा जा सकेगा। उनका कहना है कि इस कदम से इलाके में सुरक्षा बढ़ेगी और इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : WhatsApp में आने वाला है नया खास DP फीचर, ब्लैंक प्रोफाइल पिक्चर की समस्या खत्म…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments