HomeBreaking Newsअब 112 पर कॉल करते ही मिनटों में पहुंचेगी पुलिस, पंजाब में...

अब 112 पर कॉल करते ही मिनटों में पहुंचेगी पुलिस, पंजाब में CM मान ने 508 हाई-टेक गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी स्थित लड्डा कोठी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब पुलिस(Punjab Police) को 508 क्विक रिस्पॉन्स वाहन सौंपे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन हाई-टेक गाड़ियों को रवाना किया। इस मौके पर DGP गौरव यादव समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। CM मान ने कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति में उसकी पुलिस व्यवस्था की बड़ी भूमिका होती है। अगर पुलिस सतर्क, आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत हो, तो कानून-व्यवस्था अपने आप बेहतर होती है। इन नए वाहनों के शामिल होने से ‘112’ हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का निपटारा अब पहले से ज्यादा तेजी से किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि अब 112 नंबर पर कॉल करने के बाद पुलिस की प्रतिक्रिया समय घटकर करीब 6-7 मिनट रह जाएगा, जबकि पहले इसमें 12-13 मिनट तक लग जाते थे। उनके अनुसार, यह पहल राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है।

पुलिस बेड़े में बड़ा निवेश

कार्यक्रम में बोलते हुए DGP गौरव यादव ने राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने जानकारी दी कि बीते चार वर्षों में लगभग 327 करोड़ रुपये खर्च कर पंजाब पुलिस(Punjab Police) के वाहन बेड़े को आधुनिक बनाया गया है। नई तकनीक से लैस ये वाहन पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे और आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई संभव होगी।

पुलिस को सबसे बेहतरीन बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्होंने पंजाब पुलिस को देश के बेहतरीन पुलिस बलों में शामिल करने का वादा किया था। इसी दिशा में आधुनिक उपकरण, बेहतर ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी सपोर्ट दिया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन नई गाड़ियों के आने से अपराध पर नियंत्रण और मजबूत होगा और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब इन क्विक रिस्पॉन्स वाहनों के जरिए पंजाब पुलिस पूरे राज्य में और तेज, प्रभावी और समयबद्ध सेवाएं देने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें : असम चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, 5 लाख करोड़ निवेश, 2 लाख नौकरियां का वादा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments