Advertisement
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन चल है। दोपहर ढाई बजे के बाद सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अन्य मंत्रियों ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को सदन में रखा।
लुधियाना में बनेगी साइकिल वैली
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि 20 मार्च को लुधियाना में देश की दूसरी सबसे बड़ी ‘टाटा साइकिल वैली’ का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 3200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इससे करीब 2 हजार लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मुताबिक इससे पंजाब के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली का दावा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में करीब 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 600 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की सुविधा दी गई है और किसानों को भी मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि बिजली बोर्ड के कर्ज को भी खत्म किया गया है और बिजली दरों में 70 पैसे से लेकर डेढ़ रुपये तक की कटौती की गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं और क्लिनिकों का जिक्र
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी क्लिनिकों में अब तक करीब 5 करोड़ ओपीडी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कई मरीज इन क्लिनिकों में एक से अधिक बार इलाज के लिए आ चुके हैं। इसके अलावा ‘सीएम सेहत योजना’ के तहत 900 से अधिक अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है।
13 से 15 मार्च होगा इंडस्ट्रियल समिट
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए सरकार तैयारी कर रही है। नहरों के किनारों को मजबूत करने और डी-सिल्टिंग के लिए हाईकोर्ट से अनुमति भी मिल चुकी है। इसके साथ ही 13 से 15 मार्च तक पंजाब में बड़ा इंडस्ट्रियल समिट आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के उद्योगपति शामिल होंगे।
तकनीक और शिक्षा पर भी जोर
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मौजूदा दौर तकनीक और कंप्यूटर का है, इसलिए राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई स्कूलों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा गया है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। सीएम मान ने दावा किया कि सरकार की योजनाओं और फैसलों से अब पंजाब विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में राज्य में और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
Read More
बेकाबू हुई DTC बस ने राहगीरों को कुचला, 2 की मौके पर मौत… कई घायल
















