HomeBreaking Newsबेकाबू हुई DTC बस ने राहगीरों को कुचला, 2 की मौके पर...

बेकाबू हुई DTC बस ने राहगीरों को कुचला, 2 की मौके पर मौत… कई घायल

दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह एक बेकाबू डीटीसी क्लस्टर बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

कई वाहनों को मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 9:45 बजे नजफगढ़ की तरफ से आ रही डीटीसी बस ने स्कूटी, बाइक, रिक्शा और सड़क किनारे चल रहे कुछ पैदल लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव एसजीएम अस्पताल और महाराजा अग्रसेन अस्पताल, पंजाबी बाग में रखवाए गए हैं।

भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। करीब 500 लोगों की भीड़ ने दुर्घटना में शामिल डीटीसी बस को घेर लिया और उस पर पथराव कर दिया। गुस्साए लोगों ने बस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति और बिगड़ने पर भीड़ ने नांगलोई की ओर से आ रही एक अन्य डीटीसी बस को आग के हवाले कर दिया। पथराव में कुल छह बसों के शीशे टूट गए और कई बसों को नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाकर हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने हादसे के आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Read More

‘6 शादियों के बाद भी नहीं रूक रहे पापा…’ रो-रोकर बेटे ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments