Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsलुधियाना उपचुनाव : 9 बजे तक 8.50 प्रतिशत हुई वोटिंग 

लुधियाना उपचुनाव : 9 बजे तक 8.50 प्रतिशत हुई वोटिंग 

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हो गया है और शाम 6 बजे संपन्न होगा। उपचुनाव का परिणाम 23 तारीख को घोषित किया जाएगा। आपको बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके कारण यह सीट खाली हो गई थी।

लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा, भाजपा ने जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल ने एडवोकेट परुपकर सिंह घुमन को मैदान में उतारा है।

लुधियाना उपचुनाव : 9 बजे तक 8.50 प्रतिशत हुई वोटिंग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments