HomeBreaking Newsबिहार CM सम्राट चौधरी के कैबिनेट में शामिल हुए 32 मंत्री, PM...

बिहार CM सम्राट चौधरी के कैबिनेट में शामिल हुए 32 मंत्री, PM मोदी समेत कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में रहे मौजूद

बिहार की राजनीति में गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर में पटना पहुंचे, जहां एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक उनका रोड शो आयोजित किया। रास्ते भर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

कई नेताओं को मिला मंत्रिमंडल में स्थान

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल विस्तार में विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशांत कुमार और लेसी सिंह समेत कई नेताओं को शामिल किया गया। इसके अलावा नीतीश मिश्रा, रामकृपाल यादव, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर और अशोक चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, संतोष कुमार सुमन और रमा निषाद को भी जगह मिली है। वहीं रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेंद्र कुमार रौशन ने भी मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

NDA ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े और एनडीए के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह को बिहार में NDA की मजबूती और एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, पिछले महीने JDU नेता नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके साथ बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

नेताओं से मिले पीएम मोदी

कैबिनेट विस्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर मौजूद कई नेताओं से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार, चिराग पासवान और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बातचीत भी किए। बिहार में इस नए राजनीतिक समीकरण को आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Read More

दिल्ली में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, 5 चालान होने पर अब होगा लाइसेंस रद्द, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments