चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करते हुए नई डेटशीट जारी की है। बोर्ड की ओर से कुष विषयों की पीरक्षा तारीख में बदलाव किया गया है। सभी परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर नया टाइमटेबल देख सकते हैं।
10वीं की इन परीक्षा तारीखों में हुआ बदलाव
कक्षा 10 के लिए हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित, उर्दू, संगीत, कृषि, पीएचई, होम साइंस, पशुपालन, नृत्य और संस्कृत साहित्य विषयों की परीक्षा की तारीखें बदली हैं। अब हिंदी की परीक्षा 28 फरवरी की बजाय 7 मार्च को होगी, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 5 मार्च की बजाय 17 मार्च को होगी, गणित की परीक्षा 7 मार्च की बजाय 28 फरवरी को होगी और अन्य विषयों की परीक्षा 17 मार्च की बजाय 5 मार्च को होगी।
12वीं की इन परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव
कक्षा 12 के लिए रसायन विज्ञान, लेखा, लोक प्रशासन, राजनीतिक विज्ञान, गणित, समाजशास्त्र, और उद्यमिता विषयों की परीक्षा की तारीखें बदली हैं। रसायन विज्ञान, लेखा और लोक प्रशासन की परीक्षा जो 12 मार्च को होनी थी, अब 15 मार्च को होगी, राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा 15 मार्च की बजाय 12 मार्च को होगी, गणित की परीक्षा 18 मार्च की बजाय 20 मार्च को होगी और समाजशास्त्र व उद्यमिता की परीक्षा 20 मार्च की बजाय 18 मार्च को होगी।
बता दें कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल कर होगी।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने बदली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख, जानिए नई डेटशीट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली से अबू धाबी जा रहे प्लेन में अचानक मच गई अफरा-तफरी! 200 यात्रियों को आधी रात में नीचे उतारा
on जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर
on अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
on हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

