HomeBreaking News'वैश्विक मंच पर आपका बड़ा रुतबा...' राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को...

‘वैश्विक मंच पर आपका बड़ा रुतबा…’ राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को दी 76वें जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें खास संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी हैं। भारत में रूसी दूतावास ने पुतिन का संदेश साझा किया। रूसी राष्ट्रपति ने PM मोदी की राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता की सराहना करते हुए भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान का भी जिक्र किया।

राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी की तारीफ की

राष्ट्रपति पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देशवासियों का गहरा सम्मान हासिल है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका बड़ा रुतबा है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में PM मोदी का व्यक्तिगत योगदान शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करना उन्हें हमेशा खुशी देता है। उनके मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा ने एक बार फिर पीएम मोदी की “असाधारण राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता” को सामने रखा है। पुतिन ने यह भी कहा कि दोनों देश मित्र देशों के हित में अहम द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग जारी रखेंगे।

नई दिल्ली दौरे का भी पुतिन ने किया जिक्र

अपने संदेश में पुतिन ने पिछले सप्ताह की नई दिल्ली यात्रा को भी याद किया। उन्होंने भारत में रूसी प्रतिनिधिमंडल के स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए आभार जताया। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुई बातचीत ठोस, खुली और सार्थक रही। इस संदेश के जरिए उन्होंने भारत-रूस के बीच जारी रणनीतिक साझेदारी को भी रेखांकित किया और भविष्य में सहयोग जारी रखने की बात कही।

76वें जन्मदिन पर देशभर में सेवा कार्यक्रम

PM मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। इस बार उनका 76वां जन्मदिन उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर से भी जुड़ा है। बीजेपी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया है। अभियान के तहत रक्तदान शिविर, पौधारोपण, सफाई अभियान, युवा कार्यक्रम और जनभागीदारी से जुड़े कई आयोजन हो रहे हैं। जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील भी की गई है। गुजरात में लाखों दीये जलाने की तैयारी है, जबकि वाराणसी और वडनगर से बाइक यात्राएं निकाली जा रही हैं। दिल्ली में पीएम मोदी आज ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन भी करेंगे।

Read More

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments