HomeBreaking Newsपश्चिम बंगाल में योगी मॉडल, अब से सड़कों पर नमाज पढ़ने की...

पश्चिम बंगाल में योगी मॉडल, अब से सड़कों पर नमाज पढ़ने की नहीं मिलेगी इजाजत

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शुरुआती फैसलों और कार्यशैली को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ पहुंचे शुभेंदु अधिकारी अपनी कुर्सी पर भगवा तौलिया लगाकर बैठे दिखाई दिए। इसे भाजपा की वैचारिक पहचान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी बीच, राज्य में सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर भी नई सरकार का सख्त रुख सामने आया है।

“सड़क पर नमाज की नहीं होगी अनुमति

BJP विधायक अर्जुन सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि नई सरकार सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियां मस्जिदों और तय स्थानों तक सीमित रहनी चाहिए। अर्जुन सिंह ने कहा, “मस्जिद में नमाज पढ़िए, लेकिन सड़क पर नहीं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कैबिनेट बैठक में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों के उपयोग को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को सार्वजनिक जमावड़े, ट्रैफिक बाधा और गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर पहले ही सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

मवेशी तस्करी और पत्थरबाजी पर भी सख्ती

नई बीजेपी सरकार ने मवेशी तस्करी और पत्थरबाजी को लेकर भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। अर्जुन सिंह ने कहा कि जो भी पशु तस्करी में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में पत्थरबाजी की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने हाल ही में पुलिस अधिकारियों को बिना अनुमति चल रहे पशु बाजारों को बंद कराने और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

TMC पर भाजपा के लगाए पुराने आरोप

BJP लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं पर मवेशी तस्करी से जुड़े नेटवर्क को संरक्षण देने के आरोप लगाती रही है। यह मुद्दा तब और बड़ा हुआ जब केंद्रीय एजेंसियों ने बीरभूम के नेता अनुब्रत मंडल समेत कई नेताओं की जांच शुरू की थी।

Read More

शादी के 4 साल बाद टूटा मौनी रॉय का रिश्ता, पति सूरज नांबियार ने की चीटिंग, तलाक के बाद हुए अलग…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments