HomeBreaking Newsभारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर जीता Women's Asia Cup,...

भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर जीता Women’s Asia Cup, बनाया अद्भुत रिकॉर्ड, 8वीं बार चैंपियन बनी हरमनप्रीत सेना

Women’s Asia Cup Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को 72 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी 8वीं बार अपने नाम की है। श्रीलंका ने 2024 में भारत को हराकर ही एशिया कप का खिताब जीता था।

भारत की शानदार शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 129 रन की साझेदारी की। यह विमेंस टी20 एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बन गई।

शेफाली की फिफ्टी

शेफाली वर्मा ने महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और विमेंस टी20 एशिया कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने 39 गेंदों पर 68 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के लगाए।

स्मृति मंधाना ने भी बरसाए रन

स्मृति मंधाना ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। दोनों सलामी बल्लेबाजों की शानदार पारियों ने भारत को बड़े स्कोर की मजबूत नींव दी।

14 रन बनाकर आउट हुईं कप्तान

कप्तान हरमनप्रीत कौर 14 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा घोष भी बड़े शॉट लगाने के लिए जूझती नजर आईं और 13 गेंदों पर 17 रन बनाए। दीप्ति शर्मा के बल्ले से सिर्फ 5 रन आए, जबकि भारती फुलमाली 2 रन बनाकर आउट हुईं।

अंत में कमलिनी का धमाका

प्रगुनालन कमलिनी ने महज 5 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन पहुंचा दिया। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अटापट्टू, मिताली अयोध्या और चमुदी प्रबोधा ने एक-एक विकेट लिया।

श्रीलंका की खराब शुरुआत

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को पहले ही ओवर में झटका लगा। क्रांति गौड़ ने इमेशी दुलानी को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद चमारी अटापट्टू और विश्मी गुनारत्ने ने दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 58 रन जोड़े।

दीप्ति ने बदला मैच

दीप्ति शर्मा ने चमारी अटापट्टू की पारी का अंत किया। अटापट्टू 36 रन बनाकर स्टंप हुईं। इसके बाद दीप्ति ने विश्मी गुनारत्ने को भी बोल्ड कर दिया। विश्मी ने 20 रन बनाए।

25 रन में लिए 6 विकेट

14वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 86 रन था, लेकिन इसके बाद टीम के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। श्रीलंका ने अपने आखिरी 6 विकेट महज 25 रन जोड़कर गंवा दिए और पूरी टीम आखिरी ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय गेंदबाजों का जलवा

भारत की ओर से श्री चरणी सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में केवल 20 रन देकर 4 विकेट झटके। दीप्ति शर्मा ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल 72 रन से जीतकर महिला एशिया कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Read More:

पंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए ड्रोन डिटेक्शन प्लेटफॉर्म किए तैनात

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments