HomeBreaking Newsजिन्हें खुजली है, ईरान से प्यार है... यहां कानून व्यवस्था खराब की...

जिन्हें खुजली है, ईरान से प्यार है… यहां कानून व्यवस्था खराब की तो इलाज कर दूंगा, संभल CO की सख्त चेतावनी

उत्तर प्रदेश के संभल से कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस का कड़ा रुख सामने आया है। संभल के सीओ कुलदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

विदेशी मुद्दों पर नारेबाजी से बचने की अपील

सीओ कुलदीप कुमार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो देशों के बीच युद्ध चल रहा है, लेकिन भारत में कुछ लोग इन मुद्दों को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हो रहे युद्ध पर दो टूक कहा कि कुछ लोगों को इस युद्ध से खुजली हो रही है, तो वह यहां से भारतीयों को लेने जा रहे हैं जहाज में बैठकर ईरान जा सकते हैं, लेकिन भारत में इस तरह के मुद्दों को लेकर माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

संभल पुलिस का कहना है कि किसी भी देश के समर्थन या विरोध में नारेबाजी, स्लोगन या प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन का साफ संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल के लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Read More

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर युवक से करोड़ों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस 

watch Video:

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments