HomeBreaking Newsमाफिया को जहन्नुम या जेल पहुंचाकर रहेंगे... शामली में CM योगी की...

माफिया को जहन्नुम या जेल पहुंचाकर रहेंगे… शामली में CM योगी की दहाड़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली दौरे के दौरान 589 करोड़ रुपये की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था से लेकर क्षेत्र के विकास और कांवड़ यात्रा तक कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

₹589 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से पीएसी कैंप पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद वह मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने शामली के लिए 589 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का लक्ष्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ विकास कार्यों को गति देना है।

शामली की कानून-व्यवस्था पर बोले CM योगी

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने शामली और कैराना के पुराने हालात का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय यह क्षेत्र दहशत और पलायन के लिए जाना जाता था। उन्होंने दावा किया कि पहले कैराना और कांधला में डेमोग्राफी बदलने और लोगों को पलायन के लिए मजबूर करने की साजिश होती थी। बहन-बेटियां घरों से बाहर निकलने में डरती थीं और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। योगी ने कहा, “जो मैंने संकल्प लिया था कि माफिया को जहन्नुम या जेल पहुंचाकर रहेंगे, जब शामली-कैराना आता हूं तो लगता है मेरा संकल्प सार्थक हुआ।” उन्होंने दावा किया कि अब क्षेत्र में अपराधियों का खौफ खत्म हुआ है और कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है।

कांवड़ियों से बोले- छोटी बातों पर न करें हुड़दंग

कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्धालुओं से यात्रा की गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़िए भगवान राम के वंशज और भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं, इसलिए उन्हें छोटी-छोटी बातों पर हुड़दंग से बचना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व कांवड़ यात्रा के माहौल को खराब करने की कोशिश करता है तो उसे यात्रा से बाहर किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पहले धार्मिक आयोजनों और कांवड़ यात्रा में बाधाएं आती थीं, जबकि अब प्रशासन और समाज के लोग सेवा के लिए आगे रहते हैं।

Read More

‘वंदे मातरम’ के अपमान पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, केंद्र सरकार संसद में लाएगी नया विधेयक

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments