हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत वीरवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। प्रदेश की 1276 पंचायतों में बनाए गए 7334 मतदान केंद्रों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह से ही कई बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
17 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
इस चरण में कुल 17 लाख 30 हजार 30 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 8 लाख 74 हजार 716 पुरुष और 8 लाख 55 हजार 597 महिला मतदाता शामिल हैं। ग्रामीण इलाकों में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
वोटिंग के बाद होगी मतगणना
निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इसके बाद संबंधित पंचायत भवनों में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों की मतगणना की जाएगी। वहीं बीडीसी और जिला परिषद की मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। इन पदों की गिनती 31 मई को होगी।
संवेदनशील बूथों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
Read More
दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर बड़ा हादसा, वॉल्वो बस ट्राले से टकराई, ड्राइवर की मौत, लगभग 15 लोग घायल

