HomeBreaking Newsविजय थलापति की कार का नंबर बना चर्चा का विषय, पहले ही...

विजय थलापति की कार का नंबर बना चर्चा का विषय, पहले ही हो चुकी थी CM बनने की भविष्यवाणी…

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के इस बार के नतीजों में अभिनेता से नेता बने विजय थलापति(Vijay Thalapathy) का असर साफ तौर पर देखने को मिला है। उनकी पार्टी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई बड़े राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ दिया है। पूरे चुनावी माहौल से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह विजय की चर्चा छाई हुई है।

2024 की एक फिल्म का सीन वायरल

इसी बीच इंटरनेट पर उनकी 2024 में आई फिल्म ‘The Greatest of All Time (GOAT)’ का एक सीन फिर से तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में विजय एक कार पर बैठे नजर आते हैं जिसकी नंबर प्लेट पर लिखा है ‘TN 07 CM 2026’। यही नंबर अब चर्चा का केंद्र बन गया है और लोग इसे एक संयोग से जोड़कर देख रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो उस समय से ही सोशल मीडिया पर मौजूद था जब उनकी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कज़गम’ (TVK) की चुनावी तैयारियां शुरू हुई थीं। अब जब चुनाव परिणामों में उनकी पार्टी ने 234 में से 108 सीटों के साथ मजबूत स्थिति हासिल कर ली है, तो इस क्लिप को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

लोगों ने बताया भविष्य का संकेत 

कई लोग इसे महज फिल्मी संयोग मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे भविष्य का संकेत बताकर विजय की राजनीतिक यात्रा से जोड़ रहे हैं। पार्टी के इस प्रदर्शन ने उन्हें राज्य की सबसे बड़ी ताकतों में से एक के रूप में स्थापित कर दिया है और अब मुख्यमंत्री पद को लेकर भी अटकलें और मजबूत हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : होम ग्राउंड में LSG का अब तक नहीं खुला खाता, RCB के सामने होगी कड़ी चुनौती…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments