HomeBreaking Newsउत्तराखंड को CM धामी की बड़ी सौगात, 728 करोड़ रुपये की योजनाओं को...

उत्तराखंड को CM धामी की बड़ी सौगात, 728 करोड़ रुपये की योजनाओं को मिली मंजूरी

उत्तराखंड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami)  ने करीब 728 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों से जुड़ी वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। इसमें हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की तैयारियों, टिहरी बांध प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने, सड़कों के सुधार, सिंचाई सुविधाओं और धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।

हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों के लिए कुल 492 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें राज्य सरकार की ओर से अस्थायी व्यवस्थाओं और जरूरी सुविधाओं के लिए 175 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं, केंद्र सरकार से मंजूर कार्यों के वित्तपोषण के लिए शहरी विकास विभाग के माध्यम से 317 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

टिहरी बांध प्रभावित परिवारों को मिलेगा मुआवजा

टिहरी बांध से प्रभावित 178 पात्र परिवारों के लिए 132.43 करोड़ रुपये के नकद प्रतिकर को भी मंजूरी मिली है। यह राशि पुनर्वास नीति-1988 के तहत कृषि भूमि के बदले दिए जाने वाले मुआवजे के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। इससे संबंधित पात्र परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सड़क और सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी

अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में गैरखेत-बलमरा-सराईखेत मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 6.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में अपर बैगुल नहर के जीर्णोद्धार पर 7.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा, पौड़ी जिले के ढिकोलिया में स्प्रिंकलर आधारित नलकूप के लिए 1.43 करोड़ और नैनीताल के ल्वेशाल में लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए 2.54 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।

मंदिरों और स्थानीय विकास कार्यों पर भी ध्यान

पिथौरागढ़ के लामाखेत स्थित सकत्या बड़बाप मंदिर के सौंदर्यीकरण और धर्मशाला निर्माण के लिए 45.03 लाख रुपये दिए जाएंगे। चंपावत के गोगना तोक में ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

वहीं, हरिद्वार के बीएचईएल-रानीपुर क्षेत्र में तीन निर्माण कार्यों के लिए 2.67 करोड़ रुपये और जिला पंचायतों को तीसरी तिमाही की किस्त के रूप में 82.21 करोड़ रुपये देने की मंजूरी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें : यूपी बनेगा ग्लोबल टेक हब! आज CM योगी करेंगे GCC इनोवेशन समिट-2026…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments