HomeBreaking NewsUPSC में 212 पदों पर सीधी भर्ती का मौका, आज से शुरू...

UPSC में 212 पदों पर सीधी भर्ती का मौका, आज से शुरू आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन के तहत कई पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान में कुल 212 पद भरे जाएंगे। इनमें स्पेशलिस्ट ग्रेड 3, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट एडिटर और स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 समेत कई पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है।

आवेदन की आखिरी तारीख

उम्मीदवार यूपीएससी के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लद्दाख प्रशासन के पदों को छोड़कर बाकी सभी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं, लद्दाख प्रशासन के तहत आने वाले पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2026 है।

किस पद पर कितनी वैकेंसी

भर्ती अभियान में कुल सात अलग-अलग तरह के पद शामिल हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर के चार पद हैं। इस पद पर पे लेवल 11 के तहत एनपीए का प्रावधान है। यूआर-ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष निर्धारित है।

60 पदों पर भर्ती

स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल मेडिसिन) के 60 पद हैं, जिनमें पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के लिए तीन पद आरक्षित हैं। इसके अलावा खान मंत्रालय के भारतीय खान ब्यूरो में असिस्टेंट एडिटर के दो पद हैं।

NDMC में भी मौके

एनडीएमसी में स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 (जूनियर स्केल) के तहत एनेस्थिसियोलॉजी और पेडियाट्रिक्स के एक-एक पद हैं। वहीं दिल्ली सरकार के गृह विभाग के अभियोजन निदेशालय में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के सबसे ज्यादा 140 पद हैं।

लद्दाख में चार पद

लद्दाख प्रशासन के कानून एवं न्याय विभाग में पब्लिक लॉ ऑफिसर के चार पद हैं। इन सभी पदों को मिलाकर भर्ती अभियान में कुल 212 रिक्तियां हैं।

ऑनलाइन आवेदन का तरीका

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएससी के ऑनलाइन पोर्टल and.nic.in पर जाना होगा। आवेदन शुरू करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध जनरल इंस्ट्रक्शन, प्रोफाइल-मॉड्यूल वाइस इंस्ट्रक्शन और डॉक्यूमेंट अपलोड करने से जुड़ी गाइडलाइन ध्यान से पढ़नी होगी। इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी।

जरूरी प्रक्रिया पूरी करें

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर, कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म और संबंधित पद के पोस्ट-वैकेंसी-स्पेसिफिक मॉड्यूल को पूरा करना होगा। जन्म तिथि, कैटेगरी और शैक्षणिक योग्यता समेत किए गए दावों के समर्थन में जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपलोड करने होंगे।

दस्तावेज नहीं दिए तो नुकसान

UPSC के अनुसार, कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म के साथ मांगी गई आवश्यक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित पद के लिए उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, वेतन और आरक्षण से जुड़ी शर्तें अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को संबंधित विज्ञापन में अपने पद की पात्रता और सभी शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।

Read More:

BRICS समिट के बीच PM मोदी का नेतन्याहू को खास संदेश, यहूदी नववर्ष पर दी बधाई

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments