HomeBreaking Newsकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे के बाद अलर्ट मोड पर यूपी, CM योगी...

कोलकाता दुर्गा पूजा हादसे के बाद अलर्ट मोड पर यूपी, CM योगी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

कोलकाता में दुर्गा पूजा(Durga Puja) पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरों, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि वे खुद मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और किसी भी तरह की लापरवाही न होने दें।

मुख्यमंत्री ने पंडालों में आग से बचाव के इंतजाम, बिजली की व्यवस्था और लोगों के आने-जाने के रास्तों की जांच करने को कहा है। साथ ही, आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त निकास द्वार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोलकाता हादसे के बाद बढ़ी सतर्कता

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घटना के बाद धार्मिक आयोजनों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।इसी बीच, उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर एक और दर्दनाक हादसा हुआ।

शनिवार देर रात चिरगहिया बेल्हा गांव में सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए। मृतकों की पहचान मनोज सिंह (40), गणेश (35) और पाटेश्वरी (50) के रूप में हुई है। घायलों में छेदी राम (45) और डबलू (35) की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बहराइच रेफर किया गया। अन्य दो घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया।

CM योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर हादसे पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं, प्रदेश में पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें : राखी सावंत पर गिरफ्तारी की तलवार! 16 साल पुराने केस में गैर-जमानती वारंट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments