HomeBreaking Newsढोल-नगाड़ों के बीच यूपी में BJP के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया...

ढोल-नगाड़ों के बीच यूपी में BJP के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी आठ उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) की मौजूदगी में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार ने विधान भवन पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जमा किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

नामांकन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस मौके पर विधान भवन पहुंचे।

प्रदेश मुख्यालय से विधान भवन तक दिखा उत्साह

नामांकन प्रक्रिया से पहले सभी आठ उम्मीदवार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर माहौल को जोशीला बनाया। इसके बाद प्रत्याशी पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ विधान भवन के लिए रवाना हुए।

UP: All eight Rajya Sabha candidates arrived at the BJP state headquarters; they received a rousing welcome ac

राज्यसभा चुनाव के कार्यक्रम के मुताबिक 6 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। जरूरत पड़ने पर 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

सपा ने ने नहीं दिया तीसरे उम्मीद्वार का नाम 

वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवाणी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ किया कि पार्टी तीसरा प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारेगी।

सपा के इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर मौजूदा राजनीतिक तस्वीर पहले की तुलना में अधिक स्पष्ट हो गई है। अब सभी की नजरें नामांकन पत्रों की जांच और आगे की चुनावी प्रक्रिया पर रहेंगी।

यह भी पढ़ें : 3 महीने में दूसरी बार ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क, एक दिन में बढ़ी ₹6.26 लाख…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments